ब्रेकिंग न्यूज़… मंडला रायपुर नेशनल हाईवे तीस में रफ्तार का कहर बेलगाम ट्रक ने ली तीन लोगों की जान

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले से होकर जाने वाली नेशनल हाईवे एनएच तीस जो की मौत की हाईवे साबित हो चुकी हैं जहाँ हर दिन किसी न किसी दुर्घटना होना तय है और लगातार हो रही लोगों से साथ घटना दुर्घटना में कहीं न कही जिले विधायक मंत्री और सांसद की अनदेखी के चलते मौत का सिलसिला जारी हैं
वही सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात को लगभग 1:00 बजे आसपास रायपुर की और आ रहे ट्रक जो की लोहा भरकर जबलपुर की ओर जा रहा था और हाईवे तीस में ही अहमदपुर चोराहे के पास के ढाबा के पास खड़े रायपुर की ओर सब्जी मटर लेकर जा रहे पिकअप वाहन हाईवे के किनारे खराब हो गया जो कि दूसरे वाहन में सब्जी पलटा रहें और जिसमे मदद के लिए महिष्मति ढाबा संचालक के लिए पहुंचे जहाँ पर सामने से आ रहे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने खड़े पिकअप वाहन को टक्कर मार दी और पलट गया जिससे पिकअप वाहन के पास पहुंचे महिष्मति ढाबा के संचालक और पिकअप वाहन के कंडेक्टर और उसमें कार्य कर रहे एक व्यक्ति को चपेट में आने से मौत होने की जानकारी प्राप्त हुई है!
वही अनजिया चौकी से लगे ग्राम अहमदपुर चोरहा आए दिन घटना दुर्घटनाओं का केंद्र बिंदु बन चुका की घटना है ट्रक के पलटने से असमय तीन लोगों की मौत होना बताया जा रहा है और घटना रायपुर की ओर से आ रहे ट्रक तेज रफ्तार होने के चलते में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया अंजनिया पुलिस पहुंची मौके पर शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया!

Leave A Reply

Your email address will not be published.