एकलव्य विद्यालय सेमरखापा में यातायात एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रेवांचल टाइम्स – मंडला, पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में आज एकलव्य विद्यालय सेमरखापा में यातायात जागरूकता एवं साइबर अवेयरनेस विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यातायात थाना मंडला के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम, हेलमेट एवं सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग के खतरे, ट्रैफिक संकेतों का महत्व आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही साइबर जागरूकता सत्र में छात्रों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड बनाने, अज्ञात लिंक/कॉल से सावधान रहने तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महत्वपूर्ण प्रश्न भी पूछे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.