अनुभमि कार्यक्रम 2025-26 हम है धरती के दूत
रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के वनमंडलाधिकारी पश्चिम (सा.) वनमंडल मंडला के दिशा निर्देशानुसार एवं उपवनमंडलाधिकारी निवास (सा.) के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र कालपी में दिनॉक 05/01/2026 दिन सोमवार को कक्ष क्रमांक आर.एफ. 240 चितराहू कोन्डरा में अनुभूति कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहाँ कार्यक्रम में शासकीय सी.एम राईज स्कूल कालपी से 125 छात्र-छात्राऐं एवं शिक्षक शामिल हुये। कार्यक्रम में प्रदीप वासुदेवा प्रधान मुख्य वन संरक्षक संचालक राज्य वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर, एम.एस मौर्य वनमण्डलाधिकारी पश्चिम( सा) वनमण्डल मण्डला, श्रीराम सूतकार उपवनमण्डलाधिकारी निवास सुश्री प्राची मिश्रा वन परिक्षेत्र अधिकारी कालपी (सा) मास्टर ट्रेनर बी.एस. बरकड़े सेवानिवृत्त वनक्षेत्रपाल द्वारा अनुभूति के संबंध में तथा विभागीय कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई।
वही कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम प्रकृति पथ पर विद्यार्थियों को वनभ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान पक्षी दर्शन, सूखे पत्ते, घास, पेड़-पौधों की पहचान करना तथा उनके महत्व एवं उपयोग, औषधि वृक्ष, वनों की सुरक्षा, संरक्षण संवर्धन, चेकडेम निर्माण, मुनारा निर्माण, दीमक की बामी के बारे में एवं मिशन लाईफ के तहत् की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी एवं अन्य विषयों की जानकारी दी गई। दोपहर भोजन के बाद अनसिले कपड़े से थैले निर्माण, शिक्षाप्रद खेल एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्तीर्ण हुये विद्यार्थियों को पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम में संदीप नामदेव जनपद सदस्य कालपी, राजेन्द्र पुट्टा जनपद सदस्य, श्रीमति सरोज मरावी सरपंच कालपी वन परिक्षेत्र कालपी के समस्त वन कर्मचारी उपस्थित रहे।