अनवरत प्रवाहित चेतना ने विश्व को किया श्रीराममय कार्य सेवक रामभक्तों द्वारा व्यक्त किया गया आभार मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं सम्पतिया उइके ने किया सम्मान….

40

रेवांचल टाईम्स – मंडला हमारा राज्य चला जाये जो उसे शौर्य वापस ला सकता है, धरती छिन जाये तो उसे पराक्रम वापस ला सकता है, धन चोरी हो जाये तो परिश्रम से एकत्रित किया जा सकता है। यदि हमारी चेतना चली गई तो कोई शौर्य, पराक्रम व परिश्रम वापस नहीं ला सकता। रोम, मिश्र एवं यूनान की चेतना चली गई इसलिए इन राष्ट्रों का अस्तित्व समाप्त‍ हो चुका है। लेकिन विसम परिस्थितियों में भी हमारे ऋषि मुनियों व महान पुरूषों द्वारा अपने त्याग, समर्पण, निष्ठा एवं बलिदानों से भारतीय चेतना को प्रवाहित किया जाता रहा है। इसी का परिणाम है कि अब पूरा विश्व राममय हो रहा है। इसी क्रम में मण्डला जिले के कार्यसेवक रामभक्त भी गिलहरी की भांति चेतना की धारा में बहते हुए अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण आंदोलन के लिए तत्कालीन बजरंग दल जिला संयोजक कन्हैया ठाकुर के नेतृत्व में रवाना हुए थे। ये जानते हुए कि जिन्दा वापस आना मुश्किल है। इस दौरान मण्डला के इन रामभक्तों को उत्तरप्रदेश के बांदा में बंदूक की नोक पर 12 बजे रात को ट्रेन से उतारकर 4 दिन तक जेल में बंद किया गया था। अब ये सभी रामभक्त अयोध्या भव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने पर हर्षित हैं। इन कार्यसेवकों का केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, मध्यप्रदेश सरकार की केबिनेट मंत्री सम्प‍तिया उइके समेत विभिन्न संगठनों के द्वारा सम्मान किया गया। जिससे अभिभूत इन रामभक्तों ने मोदी सरकार एवं श्री हनुमान लला सेवा समिति, धर्म उत्सव परिवार मण्डला का आभार व्यक्त किया है। जिनके नाम इस प्रकार हैं। कन्हैया ठाकुर, मनोज ठाकुर, पूनम रघुवंशी, अरविन्द रघुवंशी, विनोद रघुवंशी, मेवा ठाकुर, केशव यादव, परसराम ठाकुर, पुहुप रघुवंशी, शरद भाटी, जगदीश ठाकुर, दिलिप यादव, अशोक ठाकुर, संतोष यादव, चन्द्रप्रकाश दुबे, कृष्ण कुमार महोबिया, आशीष मिश्रा, आनंद कछवाहा, मनीष नंदा एवं राजेन्द्र ठाकुर। इस दौरान इनके द्वारा अपने उन तीन साथियों स्व.उमेश यादव, स्व.पप्पू चन्द्रौल एवं ब्रजकिशोर कछवाहा को भी स्मरण किया गया जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.