मंडला पुलिस की बड़ी कार्रवाई 16 चक्का ट्रक से 26 भैंसों का अवैध परिवहन पकड़ा

थाना टिकरिया पुलिस ने की प्रभावी कार्रवाई, आरोपियों पर प्रकरण दर्ज

4

 

रेवांचल टाइम्स नारायणगंज मंडला पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में अवैध मवेशी परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टिकरिया पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। रात्रि लगभग 10:00 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक 16 चक्का ट्रक में अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी टिकरिया प्रदीप पांडेय के नेतृत्व में *पुलिस टीम द्वारा थाना के सामने बैरिकेड लगाकर संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान ट्रक में 26 नग भैंसों को अवैध रूप से भरकर नैनपुर से जबलपुर की ओर* ले जाया जाना पाया गया।पुलिस द्वारा *उक्त ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया तथा आरोपी इश्तियाक अहमद, जीशान एवं आफताब (निवासी थाना बारोट, जिला कानपुर, उत्तर प्रदेश) के विरुद्ध थाना टिकरिया में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जब्त की गई 26 भैंसों को सुरक्षित रूप से फूल सागर पड़रिया स्थित गौशाला* में सुपुर्द किया गया।
आरोपी1= इश्तियाक अहमद
2= जीशान 3= आफताब
(निवासी – थाना बारोट, जिला कानपुर, उत्तर प्रदेश)
जप्तशुदा मशरुका1= 26 नग भैंस
2=16 चक्का ट्रक (परिवहन में प्रयुक्त) पुलिस टीम इस कार्रवाई में उप निरीक्षक पंकज बिष्ट, सहायक उप निरीक्षक टीकाराम भोयर, प्रधान आरक्षक अभिषेक मिश्रा, आरक्षक सालिकराम उइके, आरक्षक शरद परस्ते, आरक्षक दीपक द्विवेदी सहित थाना टिकरिया पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.