मध्यान्ह भोजन रसोईयों ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन

दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला, जून महीने के चार साल का एरियर ,मानदेय दिलाने सहित सम्मानजनक वेतन और आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई_
मण्डला । जिले के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन पकाने वाले रसोइयों की स्थानीय और मुख्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम मंगलवार को ज्ञापन सौंपा गया है। संगठन के संरक्षण पी.डी.खैरवार और मार्गदर्शक सी.जी.नामदेव ने जानकारी दी है,कि
कम दर्ज संख्या या एक शाला एक परिसर (शाला मर्जिंग) जैसे कारणों से रसोइयों को काम से अलग नहीं किए जाने,
रसोइयों का मानदेय हर महीने की 10 तारीख तक उनके बैंक खातों में जमा कराए जाने,
मध्यान्ह भोजन के अलावा अन्य कार्य के लिए दबाव नहीं बनाए जाने,
सभी विद्यालय परिसरों में शुद्ध और पर्याप्त पानी का इंतजाम कराया जाने,अन्य संगठन के द्वारा रसोइयों को घटिया और मंहगे ड्रेस (साड़ी आदि) खरीदने के लिए दबाव बनाए जाने तथा तरह-तरह की धमकियां दिए जाने पर लगाम लगाए जाने तथा पिछले चार साल से जून का मानदेय एरियर बनाकर और आगामी जून से लगातार मानदेय भुगतान कराने, बारह महीने का सुनिश्चित रोजगार,कम से कम छब्बीस हजार सम्मानजनक वेतन, शासकीय कर्मचारी का दर्जा, अवकाश, बीमा, पेंशन, ग्रेच्युटी तथा सेवानिवृत्ति पर कम से कम पच्चीस लाख की एकमुश्त राशि जैसी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग ज्ञापनों में मुख्य रूप से शामिल हैं। रसोईया उत्थान संघ समिति सचिव गंगोत्री विश्वकर्मा ,सोमती धार्वैया,कुंवर सिंह मरकाम, रम्मू साहू ,रामबाई,प्यारी बाई ने संयुक्त रूप से बताया है, कि मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम संचालन के लिए सामग्रियों की राशि समूहों के खातों में जमा होती है पर रसोईयों से मध्यान्ह भोजन बनवाये जाने के बाद भी मानदेय चार साल से नहीं दिया गया है।जबकि जून महीने की भीषण गर्मियों में भी झुलस – झुलसकर मध्यान्ह भोजन पकाकर बच्चों को परोसने का काम रसोईयों को करना पड़ता है। जून का मानदेय शीघ्र ही भुगतान नहीं होने पर न्याय मांगने न्यायालय जाने की तैयारी भी रसोईया कर रहे हैं। आगे यह भी बताया गय है,कि सुनिश्चित और नियमित रोजगार की मांग शीघ्र ही पूरा नहीं किए जाने पर आगामी अगस्त के महीने में भोपाल में बड़े आंदोलन किया जाएगा। धरना में सामिल हुए रसोईया उत्थान संघ समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भोपाल आंदोलन में सभी रसोईयों को सामिल होने की अपील की है।