मंडला पुलिस द्वारा प्रदेश स्तरीय 11 दिवसीय साइबर जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक” का किया गया शुभारंभ

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री मध्यप्रदेश शासन, श्रीमति संपति उईके ने हरी झंडी दिखाकर सायबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

5

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के पहल व निर्देशानुसार मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा पुरे प्रदेश में सायबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता हेतु सुरक्षित क्लिक, सायबर सुरक्षित जीवन थीम पर अभियान “सेफ क्लिक” चलाया जा रहा हैं। दिनांक 01.02.25 से 11.2.25 तक चलाये जाने वाले उक्त जागरूकता अभियान में विभिन्न आयोजन किये जावेंगे। मंडला पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.02.25 को अभियान अंतर्गत मंडला पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता रथ को शहीद जवान श्री गिरजेश कुमार उद्दे के निवास ग्राम चटगांव माॅल से माननीय मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मध्यप्रदेश शासन, श्रीमती संपतिया उईके, माननीय विधायक निवास श्री चैन सिंह वरकडे़, कलेक्टर मंडला श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांस कुमट, नगर पालिका अध्य्क्ष श्री विनोद कछवाहा, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री प्रफुल्ल मिश्रा द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया गया। उक्त जागरूकता रथ 11 दिनों तक विभिन्न थाना क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सायबर जागरूकता अभियान व नेशनल सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा मंडला पुलिस के सायबर हेल्पलाइन 7587644088 व 7049141561 का प्रचार प्रसार व सायबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करेगा। इस दौरान वरिष्ठ जन, गणमान्य नागरिक जन व पुलिस के जवान उपस्थित रहें।

अभियान अंतर्गत 01.02.25 से 11.02.25 तक कार्ययोजना बनाकर जिलों में रैली, कार्यशालाये, स्लोगन, चित्रकला, निबंध, प्रतियोगिताये, नुक्कड़ नाटक, हाट, बाज़ारो माल, साइबर जागरूकता पम्पलेट वितरण ,अधिकारयो,साइबर एक्सपर्ट, की बाईट, साइबर जागरूकता, एनीमेशन, विडिओ का प्रचार प्रसार आदि के द्वारा साइबर साइबर अपराध क्या हैं ? तथा इनसे कैसे बचा जा सकता की जानकारी आमजन तक पहुचाना एवं अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर अभियान में शामिल करना हैं।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.