ब्रेकिंग न्यूज़….. आमागढ़ के जंगलों में मिली सुनारी मोहल्ले के दो बच्चों की लाश….

 

दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी- जिला मुख्यालय से कटंगी रोड पर स्थित ग्राम आमागढ़ के जंगल के अंदर लगभग 3 किलोमीटर की दूरी में दो बच्चों की सदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के सिवनी नगर के सुनारी मोहल्ला निवासी धर्मेन्द्र धाकडिय़ा के पुत्र मयंक 09 वर्ष एवं दिव्यांश 06 वर्ष के रूप में हुई।
कोतवाली थाना प्रभारी किशोर बावनकर ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के सुनारी मोहल्ला सिवनी निवासी धर्मेन्द्र धाकडिय़ा के दोनों पुत्र मयंक एवं दिव्यांश 15 जुलाई से घर से लापता थे, जिसकी शिकायत परिजनों के द्वारा कोतवाली थाना में दर्ज करायी गई थी, परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी कायम कर बच्चों की तलाश की जा रही थी। बुधवार को दोपहर में पुलिस को सूचना मिली की आमागढ़ से महज 3 किलोमीटर की दूर पर दो बच्चों के शव पड़े हुए है, मौके पर जाकर देखा गया तो लाश की पहचान गुमशुदा बच्चे मयंक एवं दिव्यांश के रूप में हुई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में घटना स्थल की जांच की गई और मर्ग कायम कर मृतकों के शवों का पंचनामा बनाकर पोस्र्ट मार्डम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की विवेचना की जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.