ए.बी.वी.पी. मंडला में डॉ बी एल झरिया नगर अध्यक्ष व शिवांग मार्को बने नगर मंत्री
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडला नगर की नवीन कार्यकारिणी घोषित
रेवाँचल टाईम्स – मंडला, नैनपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की स्थापना वर्ष 1949 में हुई थी। यह एक राष्ट्रवादी छात्र संगठन है जो युवाओं के बीच राष्ट्र के पुनर्निर्माण के साथ राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक जागरूकता, और चरित्र निर्माण का संदेश फैलाता है। ABVP शिक्षा, संस्कृति, और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय है तथा विश्व का सबसे बड़े छात्र संगठन माना जाता है। इसके द्वारा समय-समय पर छात्र हितों की रक्षा, कैम्पस विकास, और सामाजिक सेवा के लिए अनेक आंदोलन एवं कार्यक्रम चलाए जाते हैं। प्रत्येक वर्ष 9 जुलाई को अभाविप का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसके बाद प्रत्येक नगर इकाई में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जाती है। इसी कड़ी में रानी दुर्गावती महाविद्यालय मंडला में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर मंडला नगर की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई.. जिसमें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संजय कुशराम ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है साथ ही यह गैर राजनैतिक संगठन है,यह भाजपा का संगठन नहीं , राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति यही है विद्यार्थी परिषद।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित अभाविप जिज्ञासा के राष्ट्रीय संयोजक आदर्श रावत ने कहा कि विद्यार्थी परिषद पूरे वर्ष शिक्षण संस्थान में काम करने वाला संगठन है,परिषद ने 77 वर्षों में अनेकों आयाम रचे है। मंडला विभाग संयोजक ने कहा नवीन घोषित कार्यकारणी मंडला में शिक्षा के सुधार के लिए कार्य करेगी।
इसके पश्चात् मंडला नगर की वर्ष 2025 – 26 हेतु नवीन कार्यकारिणी घाषित की गई..
नवीन कार्यकारिणी में इन्हें मिला स्थान
नगर अध्यक्ष डॉ.बी एल झरिया ,उपाध्यक्ष प्रो.जगदीश प्रजापति, नगर मंत्री शिवांग मार्को,सह मंत्री तनुश्री बरमैया, नयन यादव,राज पटेल, निशांत जघेला, एस एफ डी प्रमुख गोमती मरावी, सह प्रमूख मयंक बघेल,एस एफ एस प्रमूख कान्हा साहू सह रिया शुक्ला, राष्ट्रीय कला मंच प्रमूख काजल नागिया सह प्रमूख साक्षी उपाध्याय, खेलो भारत प्रमुख अनंत सिंगरौरे सह प्रमूख शताक्षी बर्मन,स्टडी सर्कल प्रमुख तरुण पटेल सह प्रमुख कीर्ति मरावी, चंचल नंदा, विद्यालय कार्य प्रमुख आशुतोष तिवारी सह प्रमुख नवदीप चंद्रोल,
महाविद्यालीन कार्य प्रमुख खुशी पटेल सह प्रमुख अभिनव छात्रावास प्रमुख अंश उइके सह प्रमुख सृष्टि डहेरिया वा , सेजल परते,खुशी झरिया,शिवानी ठाकुर, अंकित राजपूत को नगर कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता, शिक्षक गण व सभी दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी ने नवीन दायित्व वान कार्यकर्ताओं को फूल मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की..