मवई नगर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन, अस्पताल में स्टाफ नदारद

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के विकास खण्ड मवई में 16 जुलाई 2025 को मवई क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर और बदहाल स्थिति के खिलाफ ग्रामीणों ने तीव्र विरोध प्रदर्शन किया।
वही स्थानीय नागरिकों ने मवई मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया, जहां सुबह 9:45 बजे तक कोई भी मेडिकल स्टाफ उपस्थित नहीं था। इलाज के लिए आए मरीज और उनके परिजन इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन उन्हें कोई सहायता नहीं मिली।
ग्रामीणों के अनुसार, पूरे ब्लॉक में मात्र एक डॉक्टर स्वास्थ्य सेवाओं का भार उठा रहे हैं, जिससे चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है। जबकि अस्पताल की इमारत और उपकरण आधुनिक हैं, लेकिन स्टाफ नर्सों और अन्य तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी के कारण सुविधाएं मात्र शोभा की वस्तु बन कर रह गई हैं।

गंभीर मरीजों को मजबूरी में दूर-दराज के जिलों में रेफर करना पड़ता है, जिससे कई बार समय पर उपचार नहीं मिल पाने के कारण जान को खतरा हो जाता है।

प्रदर्शनकारियों ने ग्रामीण नायब तहसीलदार (मोबाइल नगर) को ज्ञापन सौंपते हुए सात दिवस के भीतर अस्पताल में डॉक्टरों की बहाली की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिन में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती, तो वे उग्र आंदोलन एवं चक्का जाम जैसे कदम उठाने को बाध्य होंगे।
धरना प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग इंद्रेश सागर, एजाज खान, लक्ष्मीकांत पाठक, संदीप श्रीवास, मोहन साहू, शेख समरती, साबिर खान, लखन चक्रवर्ती, निशांत पाठक, बोधू मरावी एवं अन्य वरिष्ठ नागरिक।
ग्रामीणों ने साफ किया कि यह व्यवस्था जल्द से जल्द व्यवस्थित की जाए

Leave A Reply

Your email address will not be published.