विवादास्पद ट्रस्ट भूमि पर वृक्षों को सुरक्षित रखने की मांग
जिलाधिकारी मंडला से हरे भरे वृक्षों को सुरक्षित करने का निवेदन

दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला, मध्य प्रदेश के मंडला जिले में प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत देवदारा में स्थित मेहर बाबा के नाम से ट्रस्ट भूमि जिस पर मंडला जिले के कुछ समाजसेवियों ने वृक्षारोपण कर जिला कलेक्टर से मांग करते हुए मांग कि हैं कि संपूर्ण विवादास्पद ट्रस्ट भूमि जो पहले से हरे भरे बड़े पेड़ लगे हुए हैं उनको शासन स्तर से सुरक्षित करने के साथ साथ खाली पड़ी भूमि पर फलदार पौधों का वृक्षारोपण करते हुए संरक्षित और संवर्धित करने का प्रयास किया जाना चाहिए जिससे कि मेहर बाबा ट्रस्ट भूमि को भूमाफियों से बचाया जा सकें।

समाजसेवियों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए मीडिया को बतलाया कि विवादास्पद ट्रस्ट भूमि पर पहले से जो हरे भरे वृक्ष लगे हुए हैं उनको कुछ एक प्रकृति विरोधी और भूमाफियों की टेढ़ी नजर पड़ चुकी है। कुछ एक सम्बन्धित भूमाफियों के द्वारा हरे भरे वृक्षों को उजाड़ने के लिए लगे हुए हैं। इसके साथ ही शातिराना तरीके से हरे भरे वृक्षों की जड़ों पर केमिकल डाल कर सुखाने का काम किया जा रहा हैं। जो एक दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता हैं। इसीलिए जिला प्रशासन विशेष रूप से ध्यानाकर्षण करते हुए पहले से लगे हुए फलदार बड़े वृक्षों को सुरक्षित करने के साथ साथ पौधों को लगा कर संवर्धित करने का प्रयास किया जाना चाहिए जिससे कि शहर के मध्य हरियाली रखा जा सकें और पर्यावरण को संवर्धन किया जा सकें।