घुघरी में दोहरा हत्याकांड: महिला की हत्या के बाद गवाह बने युवक को भी कुल्हाड़ी से मारा, पुलिस जांच में जुटी

रेवांचल टाईम्स – मंडला: जिले थाना घुघरी क्षेत्र की सलवाह पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम घुरगुटी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ आरोपी ने दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के लिए धारदार हथियार कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का पड़ोस की महिला से विवाह था आरोपी ने सबसे पहले महिला की हत्या की। जब ग्राम के ही एक युवक ने इस घटना को देखा, तो आरोपी ने उसे भी नहीं बख्शा। उसने भागते हुए युवक का पीछा किया और कुल्हाड़ी से वार कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। थाना प्रभारी घुघरी, एसडीओपी बिछिया, सलवाह चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी मामले की गहनता से जाँच कर रही हैं। जिसमे आरोपी महेश मरावी/गुहा मरावी उम्र 45 वर्ष एंव 1. मृतिका पड़ोसी -: हरिओम बाई उम्र 45 वर्ष पति रामलाल मरकाम
2. मृतक राजकुमार पिता मुन्नालाल
उइके: घटना सुबह 10 से 11 के बीच लगभग उम्र 30 वर्ष वही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस जघन्य अपराध ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम की लोगों ने आरोपी को घटना के बाद खंभे से बांध दिया था मौके में पहुंची पुलिस बल ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.