देवहार पंचायत के सुरग बानी चौराहा में क्षतिग्रस्त पुलिया बनी हादसे का निमंत्रण, प्रशासन मौन

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के विकास खण्ड नारायणगंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत देवहार अंतर्गत सुरग वानी चौराहा में स्थित पुलिया जी की लगातार बारिश के चलते जो कि बाढ़ की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। यह पुलिया करीब 20 गांवों को जोड़ने वाला एकमात्र मुख्य मार्ग है, जहां से रोजाना सैकड़ों लोग और वाहन आवाजाही करते हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है, और ऐसा प्रतीत होता है कि यह कभी भी पूरी तरह ढह सकती है। इस मार्ग से स्कूल जाने वाले बच्चे, किसानों के ट्रैक्टर और आमजन की गाड़ियाँ निरंतर गुजर रही हैं। पुलिया की गंभीर स्थिति के बावजूद अभी तक न तो जनपद पंचायत और न ही जिला प्रशासन की ओर ध्यान देते हुए कोई ठोस कार्रवाई की गई है। और न कोई प्रतीक चिन्ह लगाए हुए जिससे समय बे समय आने जाने वाले लोग रोड़ में ख़तरा देख कर सम्हल जाए खुला छोड़ दिया है कहि कोई अप्रिय घटना न हो जाये
ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की यह उदासीनता किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रही है। “लगता है कि प्रशासन किसी बड़ी जानलेवा घटना का इंतजार कर रहा है, तभी सक्रियता दिखाई जाएगी,” एक स्थानीय निवासी ने रोष व्यक्त करते हुए कहा।
जनता ने शासन-प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने और क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत या पुनर्निर्माण की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.