मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद कुंडम जबलपुर

व्हाइट टाइगर्स समाजसेवी संस्था द्वारा प्रस्फुटन ग्राम ददरगंवा कुंडम में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन........,

आज दिनांक 27 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत म.प्र.जन अभियान परिषद द्वारा नवांकुर सखी हरियाली यात्रा एवं कलश यात्रा आयोजित कर पौधा वितरण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि श्री घनश्याम रायपुरिया (जिला समन्वयक) विशिष्ट अतिथि श्री प्रदीप तिवारी (विकासखंड समन्वयक) , श्री विवेक मिश्रा , कार्यक्रम अध्यक्ष अनूप सिंह कुंजम (सरपंच) , नवांकुर संस्था अध्यक्ष डॉ नितेश कुमार पांडेय रहे । कार्यक्रम उपस्थित जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री घनश्याम रायपुरिया ने कहा कि हम सभी को माननीय मुख्यमंत्री जी के आव्हान पर इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जन समुदाय की सहभागिता करानी चाहिए, जन अभियान परिषद समाज और सरकार के साथ मिलकर ऐसे अभियान को संचालित करता है जन अभियान परिषद पर्यावरण जल संरक्षण जैसे विषयों पर समाज जागरण जैसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है , नवांकुर सखी हरियाली यात्रा में जन अभियान परिषद के विकास खंड समन्वयक प्रदीप तिवारी ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के आव्हान पर संचालित एक पेड़ मां नाम अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने एवं जन समुदाय की सहभागिता विशेष रूप से मातृ शक्तियों की भागीदारी हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है हम सभी को अपनी अपनी मां के नाम कम से कम प्रतिवर्ष एक पौधा रोपित कर उसको तैयार करना चाहिए, इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही हमारी मां की प्रतिष्ठा एवं सम्मान बढ़ेगा और वृक्ष के साथ हमारी संवेदनाएं जुड़ेगी।
यह अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समसामयिक आवश्यकता है कि सरकार के इस पुनीत पावन अभियान में समाज की सक्रिय भागीदारी हो, कार्यकम के दौरान में समाज जागरण जैसे कार्यों में सराहनीय कार्य करने वाले जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित मातृ शक्तियों द्वारा लोक गीत एवं पौधों के साथ कलश यात्रा के माध्यम से ग्राम में पौधारोपण का संदेश दिया गया,कार्यक्रम के दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा नर्सरी में तैयार सहजन के पौधे सभी को वितरित किए गए, कार्यक्रम को संचालन डॉ. अमित पांडेय द्वारा किया गया।
नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम में विकास खण्ड समन्वयक विवेक मिश्रा, ग्राम पंचायत सरपंच अनूप सिंह कुंजन, नवांकुर संस्था व्हाइट टाइगर्स समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष डॉ.नीतेश पांडेय,परामर्शदाता डॉ. अमित पांडेय ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से श्री प्रभु सिंह बरकडे, श्री राम सिंह परस्ते सहित समिति के अन्य अन्य सदस्य , सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों जनों विशेष रूप से मातृ शक्तियों की सहभागिता रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.