कुर्मी क्षत्रिय समाज की महिलाओं ने हरियाली तीज त्यौहार मनाया

रेवाँचल टाईम्स – मंडला हरियाली तीज, एक जीवंत हिंदू त्योहार है जो मुख्य रूप से उत्तर भारत और नेपाल में महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। यह भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन को समर्पित है। मानसून के मौसम में मनाया जाने वाला यह त्योहार प्रेम, भक्ति और वैवाहिक आनंद का प्रतीक है। वर्तमान दौर में यह त्यौहार अब पूरे भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने लगा है।मंडला में भी कुर्मी समाज की महिलाओं ने विगत दिवस हरियाली तीज का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा -अर्चना, वंदना की गई । इसके बाद पूर्व महिला अध्यक्ष स्व. श्रीमती सुधा सिंगौर के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। प्राचीन काल से कुर्मी जाति का संबंध कृषि से रहा है। सावन माह में वर्षा के कारण प्रकृति भी हरियाली से अपनी छटा चहुंओर बिखेर रही है। समस्त मातृ -शक्तियों ने भी प्रकृति के प्रति अपना अपार प्रेम दर्शाते हुए हरे वस्त्र धारण किया था । छोटे- छोटे बच्चे फूलों की तरह विभिन्न रंगो की पोशाकों से सराबोर थे ।बच्चों और महिलाओं ने बड़े ही हर्ष उल्लास से अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं ने तोरण बनाने की, टाइम मैनेजमेंट गेम, डांस प्रोग्राम और सामूहिक खेल खेलें ।बच्चों ने कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता के साथ- साथ अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। सभी ने पवित्र श्रावण मास में झूले का भी आनंद लिया। अपनी मधुर वाणी और एक नए अंदाज में एंकरिंग करते हुए हर्षिता सिंगौर और दर्शना पटेल ने सब का मन मोह लिया। गीत, संगीत, नृत्य, खेल- कूद प्रतियोगिताओं में सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान एक दूसरे को पौधे भी वितरित करते हुए हरित क्रांति का संदेश दिया गया। विशेष कर कृषि से संबंध रखने वाली जाति कुर्मी की महिलाओं का महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ते कदम की समाज में बहुत तारीफ हो रही है। ऐसे कार्यक्रमों से जहां महिलाओं में जागरूकता आती है वहीं दूसरी ओर एक दूसरे से परिचय का दायरा के साथ- साथ मिलकर काम करने का उत्साह देखने को मिलता है। शिल्पा हर की पक्ष पुरस्कार भी वितरित किए गए।तोरण प्रतियोगिता में प्रथम श्रीमती अंजू चंद्रौल, द्वितीय श्रीमती संजू लता सिंगौर एवं तृतीय रेखा सिंगौर ने अपना स्थान बनाया। टाइम मैनेजमेंट गेम में प्रथम श्रीमती चंदा गुमास्ता, द्वितीय श्रीमती हिरिया पटेल, तृतीय श्रीमती संजू लता सिंगौर रही । बच्चों की डांस प्रतियोगिता में आर्या पटेल प्रथम आस्था सिंगौर द्वितीय और भूमि पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार महिलाओं की डांस प्रतियोगिता में प्रथम रजनी पटेल, द्वितीय अर्पिता पटेल, तृतीय ज्योति पटेल व जासमीन सिंगौर रही।सामूहिक खेल में प्रथम आन्या पटेल द्वितीय ज्योति चंद्रौल एवं तृतीय स्थान कविता पटेल ने प्राप्त किया। बच्चों की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम भूमि पटेल द्वितीय आभास पटेल एवं तृतीय सक्षम पटेल रहे। बच्चो के सामूहिक खेल में प्रथम आर्या पटेल, द्वितीय हर्षिता सिंगौर एवं तृतीय रिशिंता पटैल ने अपना परचम लहराया।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती दिव्या पटेल, जागृति पटेल, सविता पटेल, प्रतिभा सिंगौर, वंदना पटेल, ज्योति सिंगौर, शकुन्तला पटेल, रितु चंद्रोल , पूजा पटेल, ज्योति चंद्रोल, संध्या सिंगौर, अर्चना सिंगौर, रश्मि सिंगौर, सुमन सिंगौर, रजनी पटैल, प्रतिमा सिंगौर, पार्वती सिंगौर, जास्मी सिंगौर, अनीता सिंगौर, पारुल पटेल, रेखा सिंगौर, चंदा गुमास्ता, छाया पटेल, संध्या पटैल, मुक्ता पटेल, मोना पटेल आदि सभी का सहयोग रहा। आभार प्रदर्शन श्रीमती संजू लता सिंगौर के द्वारा किया गया। घर प्रस्थान करने के पूर्व सभी ने सेल्फी पॉइंट पर अपनी मनमोहक वेशभूषा तथा मुद्राओं में सेल्फी लेकर मोबाइल में कैद किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.