महंत श्री हरि मुकुंद गिरी महाराज के सानिध्य में मुंडारा से मठ मंदिर कावड़ यात्रा 6 को निकलेगी…..

दैनिक रेवांचल टाइम्स – प्रतिवर्ष अनुसार निकलने वाली कावड़ यात्रा इस वर्ष सावन शुक्लपक्ष प्रदोष माह के चौथे सोमवार दिनांक 6 अगस्त 2025 को सुबह 11:00 बजे वैनगंगा उद्गम स्थल मुंडारा से निकल के मठ मंदिर पहुंचेगी।

महंत श्री हरि मुकुंद गिरी महाराज के सानिध्य में प्रतिवर्ष कावड़ यात्रा वैनगंगा उद्गम स्थल मुंडारा से प्रातः विधिवत पूजन पाठ कर कावड़िया अपनी कावड़ लेकर निकलेंगे इस आयोजन में मुकुंद गिरी महाराज द्वारा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं के जोड़ने की अपील की गई है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जूना अखाड़ा के महंत मोहन गिरी महाराज (नागा बाबा) एवं भागवताचार्य गौतम शास्त्री एवं कथा वाचक कन्हैया महाराज शामिल होंगे।
यह कावड़ यात्रा सुबह वैनगंगा उद्गम स्थल मुंडारा से 11:00 बजे डीजे बैंड बाजा में भक्ति गीतों के साथ चलकर बटामा, टिकारी ,जनता नगर, कटंगी नाका से होते हुए मठ मंदिर एवं शिव शक्ति मंदिर पहुंच जल अभिषेक किया जाएगा इस यात्रा में भक्तों द्वारा प्रतिवर्ष जगह-जगह फलहार एवं भोजन व्यवस्था का आयोजन किया जाता है जो इस वर्ष भी किया जाएगा आता आयोजक कौन है अधिक से अधिक संख्या में भक्तों को कावड़ लेकर या पैसे शामिल होने की अपील की है अतः भक्त अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.