प्रत्येक ग्रामों में पुस्तकालय खोलने की दरकार
ध्यान नहीं दे रही सरकार के जिम्मेदार, ग्रामीणों में देखी जा रही नाराज़गी
रेवांचल टाईम्स – मंडला, मध्य प्रदेश के मंडला जिले में पुस्तकालय प्रत्येक ग्रामों में खोलने के लिए शासन प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है जबकि जरूरत इस बात की है कि प्रत्येक ग्रामों में एक अच्छा पुस्तकालय संचालित किया जाए इस पुस्तकालय का संचालन साक्षर भारत मिशन के बेरोजगार प्रेरकों के माध्यम से कराया जाए क्योंकि इन्हें इस बात का अनुभव है जब साक्षर भारत मिशन की योजना संचालित हो रही थी तब उस समय पुस्तकालय का भी संचालन इसके पूर्व किया गया था और बाद में इन्हें हटा दिया गया और पुस्तकालय भी बंद कर दिया गया वैसे तो ग्रामों में सामाजिक चेतना केंद्र कागज में चल रहे हैं साक्षरता की योजनाएं भी कागज में चल रही है इस समय उल्लास नवभारत साक्षरता की योजना सिर्फ कागज में चल रही है और इसमें भारी गड़बड़ी की जा रही है हकीकत के धरातल में साक्षरता योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं किया जा रहे हैं प्रत्येक ग्रामों में प्रत्येक स्कूलों में पुस्तकालय शुरू नहीं किया जा रहे हैं जो पुस्तकालय पूर्व में शुरू हुए थे वह बंद पड़े हुए हैं पुस्तकालय की आवश्यकता ग्रामीण जता रहे हैं पुस्तकालय होना अति आवश्यक मान रहे हैं इसके बावजूद भी शासन प्रशासन द्वारा इस विषय पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जन अपेक्षा है शीघ्र ही सभी ग्रामों में ज्यादा से ज्यादा ध्यान देकर अच्छा पुस्तकालय संचालित किया जावे।