आखिर क्या कर रहे जिले के प्रभारी मंत्री

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला, मध्य प्रदेश के मंडला जिले में प्रभारी मंत्री के कामकाज से नागरिक संतुष्ट नहीं है बताया जा रहा है कि प्रभारी मंत्री यहां पर विकास कार्यों पर ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं विकास कार्यों को हकीकत के धरातल में क्रियान्वित करने के लिए शासन प्रशासन के माध्यम से कोई परिणामकारी प्रयास नहीं कर रहे हैं इस जिले में अधिकांश योजनाएं कागज में क्रियान्वित हो रही है इसके बावजूद भी प्रभारी मंत्री कुछ कर नहीं पा रहे हैं स्वच्छ भारत मिशन की योजना कागज में चल रही है आज भी इस जिले में गंदगी का साम्राज्य समाप्त नहीं हो रहा है खुले में शोच खुलेआम किया जा रहा है जबकि इस जिले को सरकार द्वारा खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया गया है इसके बावजूद भी खुले मैं शोच से मुक्ति नहीं मिल पाई है स्वच्छ भारत मिशन यहां पर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है साक्षरता की योजनाएं भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में भारी गड़बड़ी की जा रही है पूरा काम कागज में किया जा रहा है शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, यातायात रोजगार के बेहद बुरे हाल हैं इस जिले में गंदगी, बीमारी, धांधली, निरक्षरता, बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है इसके अलावा तमाम तरह की समस्याएं इस जिले में मौजूद हैं प्रभारी मंत्री इस जिले में इन सभी समस्याओं के निराकरण के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं शासन प्रशासन से अपेक्षा है, कि प्रभारी मंत्री को यहां पर ज्यादा से ज्यादा सक्रिय किया जाए प्रतिमाह समीक्षा बैठक आयोजित की जाए प्रतिमाह आकस्मिक निरीक्षण किसी भी गांव व नगर में किया जाए साथ ही सघन जनसंपर्क किया जाए और इस जिले में विकास की गंगा बहाने के लिए विशेष ध्यान दिया जाए ऐसी जन अपेक्षा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.