मंडला पुलिस की बड़ी सफलता चोरी की 04 मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
रेवांचल टाईम्स – मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नैनपुर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बम्हनी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 1.85 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है।
थाना बम्हनी में दर्ज प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर संदिग्धो को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में संदिग्धो ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया, संदिग्धों के बताए अनुसार रात्रि के समय मास्टर चाबी का उपयोग कर गलियों से मोटरसाइकिल चुराई गई।जिसके बाद उनके कब्जे से चार मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
गिरफ्तार आरोपी
1. दुर्गेश कुमार डेहरिया पिता गुलाब डेहरिया उम्र 22 वर्ष नि0 ग्राम छछारी चौकी टाटरी जिला मंडला
2. निलेश उर्फ भोलू यादव पिता दीपचंद्र यादव उम्र 19 वर्ष नि0 बड़ी खैरी मंडला
जप्त मोटर साइकिल
हीरो एचएफ डीलक्स MP-20-NP-6765,
हीरो एचएफ डीलक्स MP-20-NM-8531,
हीरो स्प्लेंडर प्लस MP-51-MC-4082
हीरो स्प्लेंडर MP-51-ME-1036
गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।