ये है 21 वी सदी का विकास न बिजली न पानी मुलभूत ग्रामीण संकट के बीच, खारीडीह में नल-जल योजना शुरू, एस डी एम के प्रयासों से लोगों को मिली राहत

रेवाँचल टाईम्स – डिंडोरी के अंतर्गत आने वाले विकास खंड बजाग की ग्राम खरीडीह में लंबे समय से प्रतीक्षित नल-जल योजना अब शुरू हो गई है। यह संभव हो सका है एसडीएम राम बाबू देवांगन के विशेष प्रयासों से, जिनके मार्गदर्शन में विभागीय अमले ने कार्यवाही पूरी कर योजना को चालू कराया।

हालांकि, ग्रामीणों को अभी नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इसका प्रमुख कारण उचित एवं स्थायी बिजली आपूर्ति का अभाव है। बिजली की समस्या के चलते मोटर पंप नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रहे हैं, जिससे गांव के घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुँच रहा है।

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि बिजली की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि योजना का वास्तविक लाभ हर परिवार तक पहुँच सके। वहीं, एसडीएम का कहना है कि वे इस दिशा में भी आवश्यक प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही ग्रामीणों को सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.