नक्सल प्रभावित वनग्राम खारीडीह में जनकल्याण शिविर का आयोजन
रेवाँचल टाईम्स- बजाग के दूरस्थ वनग्राम खारीडीह, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, में जनकल्याण शिविर एवं कृषक भाईचारा अभियान का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार की उपस्थिति में हुए इस शिविर में ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं का निराकरण किया गया।
शिविर में स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जहां ग्रामीणों का हेल्थ चेकअप कर नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही कृषि से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया, जिससे किसानों को नवीन तकनीक व योजनाओं की जानकारी मिली।
यह पहल बजाग एसडीएम राम बाबू देवांगन के विशेष प्रयासों से शुरू की गई है। ग्रामीणों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि ऐसे शिविरों से दूरस्थ क्षेत्रों की वास्तविक समस्याओं का समाधान संभव हो रहा है।