कोदो कुटकी का समर्थन मूल्य ₹1000 प्रति क्विंटल बढ़ाएंगे- डॉ मोहन यादव

56

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला किसानों को गेहूं और धान का बोनस देने का काम भाजपा सरकार करेगी।
भाजपा सरकार ने हमेशा आदिवासी समाज का किया सम्मान
पशुपालकों को दूध उत्पादन विक्रय में बोनस देंगे।
मंडला:-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्री फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में चुनाव रैली को संबोधित करने मंडला जिले के मवई विकासखंड के ग्राम घुटास पहुंचे ,इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हमेशा आदिवासी समाज का सम्मान किया है, भाजपा ही ऐसी सरकार है जिन्होंने आदिवासी समाज की एक महिला को देश का राष्ट्रपति बनाया उन्होंने कहा छिंदवाड़ा के एक आदिवासी विधायक ने कमलनाथ ओर कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा पर मोदी जी पर भरोसा व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली उन्होंने भरोसा जताया है कि मोदी है तो मुमकिन है और क्षेत्र का विकास भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही कर सकती है। मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा की आजादी के बाद से कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आदिवासियों को गुमराह कर कर उनका वोट लिया लेकिन कभी भी आदिवासियों का सम्मान नही किया। आदिवासी बैगा बाहुल्य क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद ही विकास संभव हो सका है जबकि कांग्रेस ने हमेशा बैगा और आदिवासी समाज को अपना वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा की मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार दूर दराज के मजरे- टोले के घर= घर में बिजली और हर घर तक सड़क बनाने का काम पूरा करेगी मवई क्षेत्र में उद्योग स्थापित कर आदिवासी युवाओं को रोजगार देंगे। मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि हमारी सरकार कोदो कुटकी में प्रति क्विंटल एक हजार रूपए बढ़ाएगी क्योंकि मोदी सरकार ने मोटे अनाज को दुनिया में श्री अन्न के रूप में एक नई पहचान दिलाई है। आज आदिवासी अंचल में उत्पादन होने वाला कोदो कुटकी ज्वार मक्का का दुनिया में मांग बढ़ रही है।


खेतों में किसान और सीमाओं में नौजवान की मेहनत का सम्मान होना होना चाहिए।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा की खेतों में हमारे किसान कड़ी मेहनत करते हैं और भारत देश के सीमाओं में हमारी सेना के नौजवान कड़ी मेहनत कर देश की सुरक्षा में लगे इसलिए किसान और सेना के नौजवानों का सम्मान करना हमारी पहली जिम्मेदारी है भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपनों के संबंधों को लेकर चलने वाली सरकार है सबको लेकर चलने वाली सरकार इसलिए आने वाले दिनों में किसानों को धान और गेहूं का बोनस देंगे।
इमरजेंसी में आम नागरिकों के इलाज के हेलीकॉप्टर से बड़े अस्पताल में ले जाने की व्यवस्था होगी।
जनसभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि सरकार हर व्यक्ति के जीवन में मदद के लिए होती है, इसलिए भाजपा सरकार ने तय किया है कि इमरजेंसी मामलो में इलाज के लिए आम नागरिकों को बड़े अस्पताल में ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की व्यवस्था की गई है कलेक्टर और डॉक्टर के निर्णय के बाद किसी भी अस्पताल में इलाजरत गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन को बचाने के लिए हेलीकॉप्टर से ले जाने की व्यवस्था मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एक योजना के रूप में आरंभ किया है।
आदिवासी वनवासियों के साथ भगवान राम का संबंध बहुत गहरा है
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा की मध्य प्रदेश के चित्रकूट में 11 साल तक भगवान श्री राम आदिवासी वनवासियों के साथ वनवास के दौरान साथ में रहे। भगवान श्री राम का वनवासियों आदिवासियो के साथ बहुत ही गहरा संबंध है। भगवान राम और कृष्ण के आदर्शों पर पूरा देश चलना चाहता है, लेकिन राम मंदिर के निमंत्रण को कांग्रेस ने ठुकरा दिया।कांग्रेस ने हमेशा राम मंदिर और राम के नाम पर विवाद खड़ा किया। जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं, इसलिए 19 तारीख को कांग्रेस के घमंड की लंका जलाकर मोदी सरकार बनाने का संकल्प लें और भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाएं मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट पर कमल खिलाकर तीसरी बार मोदी जी की सरकार बनाने का हम संकल्प लें,आदिवासी समाज के नेता श्री फग्गन सिंह कुलस्ते को भरी बहुमतों से विजय बनाए।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के प्रभारी श्री महेंद्र सिंह लोकसभा प्रत्याशी श्री फग्गन सिंह कुलस्ते कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने भी जनसभा को संबोधित किया और जनता से आग्रह किया कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देकर पुनः एक बार फग्गन सिंह कुलस्ते को संसद तक पहुंचाएं।
जनसभा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम लोकसभा प्रभारी डॉ विनोद मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी प्रफुल्ल मिश्रा विधानसभा प्रभारी राजेश पाठक मंडल अध्यक्ष जनप्रतिनिधी गण सहित बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित  रहा।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.