दिल्ली ब्लास्ट की घटना के बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मंडला पुलिस द्वारा जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा—सघन वाहन चेकिंग एवं संवेदनशील स्थलों की जांच

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला, दिल्ली में कल हुई ब्लास्ट की घटना के परिप्रेक्ष्य में मंडला जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने हेतु पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में आज दिनांक 11.11.2025 को जिले के सभी थाना एवं चौकियों द्वारा सघन वाहन, संदिग्ध स्थान एवं वस्तु चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।

जिले के प्रमुख मार्गों, हाइवे सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं बाजार क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है । साथ ही इंटर-स्टेट बॉर्डर नाकों पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली गई जो जारी है ।

सुरक्षा की दृष्टि से एसडीओपी मंडला के नेतृत्व में थाना महाराजपुर एवं बीडीडीएस (BDDS) टीम द्वारा संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों — जैसे रेलवे स्टेशन, ट्रेन, नर्मदा घाट, बाजार में सर्च ऑपरेशन कर संदिग्ध वस्तुओं* की जांच की गई है।

थाना/चौकी प्रभारी द्वारा चेकिंग कार्यवाही की जा रही है, एवं नागरिकों को सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.