जिला भाजपा कार्यालय में बिहार विधानसभा चुनाव में एन डी ए की ऐतिहासिक जीत का मन जश्न, आतिशबाजी के साथ बधाई देकर बांटी मिठाई
एन डी ए के कुशल नेतृत्व और जनलाभकारी नीतियों की जीत हुई: शेषराव यादव

रेवांचल टाइम छिंदवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बिहार विधानसभा एन डी ए को मिली ऐतिहासिक जीत पर सभी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बिहार विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर जिला भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी भी की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि यह बिहार की जनता, एन डी ए के कुशल नेतृत्व और जनलाभकारी योजनाओं की जीत है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने यह बता दिया है कि लोभ लालच उन्हें डिगा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को विकास चाहिए और जनता यह जानती है कि बिहार का विकास एन डी ए की सरकार में ही संभव है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने विपक्ष के झूठ और फरेब की राजनीति को आईना दिखाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एन डी ए की जीत जनता के भरोसे की जीत है। मैं सभी बिहारवासियों को सुशासन और विकास की जीत की बधाई देता हूं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उईके, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, योगेन्द्र राणा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, भाजपा नेता धर्मेन्द्र मिगलानी, गुरजीत सिंह शंटी बेदी, जिला कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, दीपक कोल्हे, पार्षद एवं सभापति प्रमोद शर्मा, रंगू संजीव यादव, दिवाकर सदारंग, लोकेश डेहरिया, अभिलाष गोहर, राजेश बैस, अलकेश साव, अरूण गद्रे, गोपाल यदुवंशी, दिन्शु यादव, विजय नामदेव, कृपाशंकर सूर्यवंशी, कुबेर सूर्यवंशी, अंकित जैन, कमलेश ठाकरे, बंटी राय, इन्द्रजीत पटेल, श्रद्धा जैन, आराधना पवार, अनिता ठाकरे, शैलेन्द्र मालवी, आनंद शुक्ला, मनीष ठाकरे, जय वर्मा, मोंटी शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।