कस्तूरबा कन्या माध्यमिक शाला में शाला प्रवेश उत्सव आयोजित

रेवांचल टाइम्स नैनपुर मंडला राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार आज दिनांक 01/04/2026 को एकीकृत शासकीय कस्तूरबा कन्या माध्यमिक शाला नैनपुर में नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ पर प्रवेश उत्सव नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी, वार्ड पार्षद श्रीमती निकिता शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष महादेव ठाकुर विकास खंड शिक्षा अधिकारी हीरेन्द्र वर्मा, खंड स्त्रोत समन्वयक विजेन्द्रधर द्विवेदी , शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती ज्ञानवंती पटेल एवं समस्त सदस्य , शाला के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार चौरसिया, श्रीमती ज्योति उपाध्याय, शशांक कांड्रा, शारदा परतें,चरण सिंह इनवाती, श्रीमती आशा तेकाम एवं पालकों की उपस्थिति में शाला में नव प्रवेशित छात्राओं एवं पूर्व उपस्थित छात्राओं का तिलक बंदन कर मिष्ठान, नि: शुल्क पाठ्य-पुस्तक एवं पात्र छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी के पूजन अर्चन पश्चात जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित अधिकारियों का प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों द्वारा गुलदस्ता भेंट कर, तिलक बंदन कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा नवीन शैक्षणिक सत्र प्रवेश उत्सव के उपलक्ष्य में छात्राओं को नियमित शाला आने, मन लगाकर पढ़ाई करने एवं समस्त छात्राओं को नवीन शैक्षणिक सत्र की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
*समूह द्वारा विशेष भोज का आयोजन*
शासन के निर्देशानुसार सहस्त्रबाहु आजीविका स्व-सहायता समूह द्वारा सुरुचि पूर्ण भोजन कराया गया। अनुविभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भोजन कक्ष का निरीक्षण किया गया समूह द्वारा बनाए गए भोजन की गुणवत्ता, किचन व्यवस्था एवं मेनू के पालन पर चर्चा के साथ समूह द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा करते हुए और भी बेहतर प्रयास करने की बात कही गई ,कार्यक्रम का संचालन शाला की शिक्षिका सुश्री शारदा परते द्वारा किया गया ।अंत में समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का अपना अमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया गया।