ऑपरेशन मुस्कान : पुलिस अधीक्षक मंडला के नेतृत्व में पीएम श्री अवंती बाई विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा द्वारा आज पीएम श्री रानी अवंती बाई स्कूल में मुस्कान अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 500 छात्राओं एवं शिक्षक-गण को साइबर सुरक्षा, चाइल्ड हेल्पलाइन सेवाएं, महिला सुरक्षा, तथा अन्य संवेदनशील मुद्दों पर विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदलते डिजिटल वातावरण में बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु जागरूकता ही सबसे प्रभावी माध्यम है।
अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें गुड टच–बैड टच, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई।
उपस्थित अधिकारियों में प्राचार्य जयालक्ष्मी सोनी, शिक्षक प्रवीण वर्मा, लगभग 500 छात्राएं