वरिष्ठ पत्रकार संतोष विश्वकर्मा की पूज्यनीय माता श्रीमती शकुन विश्वकर्मा का निधन

​छिंदवाड़ा में ली अंतिम सांस; आज हुई शव यात्रा

 

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|वरिष्ठ पत्रकार संतोष विश्वकर्मा की पूज्यनीय माताजी श्रीमती शकुन विश्वकर्मा का रविवार, 14 दिसंबर 2025 को हृदय गति रुक जाने के कारण दुःखद निधन हो गया। उन्होंने आज प्रातः 4 बजे अपने निवास स्थान छत्रपति शिवाजी वार्ड नंबर 25, मिश्रा कॉलोनी, छिंदवाड़ा में अंतिम सांस ली।
​उनके निधन की खबर से स्थानीय पत्रकारिता जगत और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वर्गीय श्रीमती शकुन विश्वकर्मा एक धर्मपरायण और स्नेहशील महिला थीं, जिन्होंने अपने परिवार को उच्च संस्कारों से सींचा।
​आज निकली शव यात्रा
​दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज दोपहर 12:30 बजे उनके निवास स्थान से मोक्ष धाम के लिए शव यात्रा प्रस्थान हुई, जिसमें बड़ी संख्या में इष्ट-मित्र, शुभचिंतक और गणमान्य नागरिक शामिल हुए और नम आँखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
​शोकाकुल परिवार में उनके पति शेषराव विश्वकर्मा, और पुत्रगण राकेश विश्वकर्मा एवं संतोष विश्वकर्मा, दो पुत्री सहित पूरा परिवार शामिल है।
​श्रद्धांजलि
​भारतीय पत्रकार संघ के जबलपुर संभाग अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश सहसंयोजक जितेन्द्र अलबेला ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में शांति प्रदान करने और इस असहनीय दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.