गोकुलधाम महिला मंडल के द्वारा नगर में निकाली गई बाबा महाकाल की शोभायात्रा

118

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के नैनपुर में धार्मिक पडने वाले तीज त्योहारों को बड़े ही धूमधाम से मनाने की प्रथा चली आ रही है श्रावण मास के पावन पर्व पर पूरे माह नगर के विभिन्न मंदिर और गलियारों में भोलेनाथ की जयकारा से गूंज उठा है कहीं अखंड रामायण तो कहीं भजन कीर्तन का कार्यक्रम व कांवड़ियों के द्वारा नर्मदा जल से अभिषेक करने का आयोजन निरंतर चल रहा है। चौतरफा नगर भक्तिमय हो चुका है। उसी क्रम में नगर के वार्ड क्रमांक 3 एवं 4 की महिला मंडल द्वारा स्थानीय वार्ड नंबर 4 मे स्थित राम मंदिर से भगवान शिव की कावड़ शोभायात्रा निकाली गई। गुरुवार की शाम स्थानीय राम मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।  मण्डला से नर्मदा का अमृत जल मंगवाकर महिलाओं ने कांवड़ शोभायात्रा निकाली। पीताम्बर वस्त्र धारण कर कांवड़ रखे महिलाओं के साथ
छोटे छोटे बाल स्वरूप में भोले नाथ और भगवान के विभिन्न रूपों की झलकियां भी नजर आई। शोभायात्रा नगर का भ्रमण कर रेस्ट हाउस स्थित श्री शंकर जी के मंदिर में समाप्त हुई, जहां पर भक्तों द्वारा जल अभिषेक किया गया। भगवान शिव के जयकारों से पूरा नगर शिव मय में दिखाई दे रहा था शिव बारात में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा के अंत में शिव भक्त अपनी अपनी कावड़ों को लेकर चल रहे थे।महादेव की आरती में सैकड़ो महिला भक्तों ने शिरकत करते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.