घुघरी ग्राम पंचायत को मिली बड़ी सौगात कचरा गाड़ी का हुआ भव्य शुभारंभ
रेवांचल टाइम्स घुघरी मंडला ग्राम पंचायत घुघरी में लंबे समय से चली आ रही स्वच्छता संबंधी समस्याओं का अब अंत होने जा रहा है। ग्रामवासियों को जिस पल का बेसब्री से इंतज़ार था, वह घड़ी आ गई है। ग्राम पंचायत में कचरा संग्रहण हेतु नई कचरा गाड़ी (स्वच्छता वाहन) का आधिकारिक शुभारंभ कर उसे हरी झंडी दिखाई गई।जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इस वाहन का विधि-विधान से पूजन और ओपनिंग की गई। इस कदम से अब पंचायत के हर वार्ड में कचरा प्रबंधन सुदृढ़ होगा और गंदगी से निजात मिलेगी।
*कार्यक्रम में ये रहे मौजूद*
इस गरिमामयी अवसर पर क्षेत्र के नेता और अधिकारी सम्मिलित हुए, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:
नारायण सिंह पट्टा रामप्रकाश साहू (भाजपा जिला उपाध्यक्ष)जनिया बाई मरावी (जनपद अध्यक्ष) सिहारे करचाम (जनपद उपाध्यक्ष) कौशल्या मरावी व गीता मरावी (जिला पंचायत सदस्य) नीरज मरकाम (जनपद सभापति) यशोदा मरावी (सरपंच)
साथ ही सुरेंद्र धुर्वे, रामकली प्रजापति, नेतराम साहू, स्वच्छता अधिकारी मनोज रहंगडाले और सचिव शिव कुमार मरावी,रोजगार सहायक बलवानी उर्वेदी और ग्रामीणों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।