बीजाडांडी BRCC कार्यालय में चल रही FLN ट्रेनिंग में एकलव्य संस्था ने TLM के सन्दर्भ में दी जानकारी-

11

रेवांचल टाईम्स – मंडला जिले के विकास खण्ड बीजाडांडी में एकलव्य संस्था ओरेकल इंडिया के सहयोग से दूरस्थ गाँवों में सीखने सिखाने का कार्य कर रही है | वर्तमान में 20 शिक्षा प्रोत्साहन केंद्र एवं 15 तकनीकि आधारित(TeMIL) केंद्र और 10 चकमक क्लब केन्द्रों के माध्यम से कार्य किया जा रहा है | बीजाडांडी ब्लॉक के BRCC मनोज कुमार चंदेल एवं बीएसी विवेक मिश्रा एवं जनशिक्षक वीरसैह नरैती एवं श्री तिवारी तथा स्थानीय शिक्षकों का सहयोग मिल रहा है | BRCC के मार्गदर्शन में आज दिनांक 6 सितम्बर 2024 को BRCC कार्यालय में चल रहे FLN प्रशिक्षण में एकलव्य बीजाडांडी टीम ने शिक्षकों के समक्ष संस्था के कामों तथा TLM के साथ गतिविधि आधारित शिक्षण और बाल साहित्य की उपयोगिता को बताया | एकलव्य संस्था द्वारा संचालित की गयी पहल “लाइब्रेरी से दोस्ती” सर्टिफिकेट कोर्स की जानकारी शिक्षकों को दी गयी | BRCC ने बीजाडांडी क्षेत्र में एकलव्य के द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की | FLN के लक्ष्यों को हासिल करने में TLM शिक्षण सामग्री की उपयोगिता के सन्दर्भ में समस्त शिक्षकों को विस्तार पूर्वक बताया | एकलव्य बीजाडांडी टीम से अजिता, अजय, नेहा, सूरज, राम, शिवप्रसाद, अभिलाष, सुरेश, शिवंती एवं खेमप्रकाश शामिल रहे |

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.