वर्षों से नहीं हुई विवि में अनुकम्पा नियुक्ति नौवें दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन, धरना प्रदर्शन

97

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, जबलपुर

रेवांचल टाईम्स – जबलपुर, भवन मरम्मत घोटाले की जाँच, 2008-13 कर्मचारियों के समयमान एरियर का भुगतान, शासकीय वाहनों के हो रहे खुलेआम दुरूपयोग पर रोक जैसी कर्मचारियों की बहुसूत्रीय जायज मूलभूत समस्याओं का लंबे समय से निराकरण नहीं होने के परिणामस्वरूप कर्मचारी संघ प्रभारी कुलसचिव दीपेश मिश्रा के विरूद्ध क्रमिक अनशन और धरना प्रदर्शन जारी रहा।

क्रमिक अनशन के आज नौवें दिन संघ के बाटूलाल क्रमिक अनशन पर बैठे। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह पटैल और महासचिव राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला ने कहा कि विगत 03 वर्ष की समयावधि में विश्वविद्यालय के लगभग 15 सेवारत कर्मचारियों की मृत्यु हुई है, जिनमें से किसी एक भी कर्मचारी के आश्रित को शासन के नियमानुसार अनुकम्पा नियुक्ति विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रदान नहीं की गई, जिसके कारण दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों का भरण-पोषण नहीं हो पा रहा है। विश्वविद्यालय में पर्याप्त रिक्त पद होने के बाद भी संवेदनहीन प्रभारी कुलसचिव कर्मचारी संघ को सहयोग प्रदान नहीं कर रहे है, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।

इस अवसर पर कर्मचारी संघ के राम सिंह, राजू शेगोकर, रजनीश त्रिपाठी, सौरभ सोनी, रविन्द्र सिंह, इन्द्रनारायण केशकर, डॉ० हरेकृष्ण पाण्डेय, निश्चल बाजपेई की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

(वीरेन्द्र सिंह पटैल) (राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला)
अध्यक्ष महासचिव

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.

12:41