पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान वर्ष 2026 के अंतर्गत मंडल प्रशिक्षण वर्ग पांढुरना जिले के 12 मंडलों में संपन्न हों रहे हैँ
मंडल प्रशिक्षण वर्ग में विषय वक्ता निर्धारित अपने विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे

रेवांचल टाइम्स पांढुरना
जितेन्द्र अलबेला
पांढुरना विधानसभा तथा सौसर विधानसभा के नगर क्षेत्र तथा ग्रामीण मंडलों की कार्यशाला का प्रशिक्षण 16 मार्च 2026 से 2:00 से प्रथम दिवस से द्वितीय दिवस तक उद्घाटन सत्र प्रारंभ करके सर्वप्रथम मां भारती तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छायाचित्र पर माल्या अर्पण करने के साथ-साथ राष्ट्रगान शुरू करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

पांढुरना भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान वर्ष 2026 के निमित्त जिला पांढुरना जिले के 12 मंडलों में अलग-अलग तारीखों में मंडल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए है जिसमें पार्टी के अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी प्रथम दिवस से लेकर द्वितीय दिवस तक प्रशिक्षण में रहकर पार्टी की विचारधारा और निर्धारित विषयों पर विषय वक्ताओं द्वारा अपना मार्गदर्शन करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी मीडिया सेंटर से जारी प्रेस समाचार के अनुसार जिला संगठन प्रभारी सम्मनिया दीपांकर बनर्जी पार्टी जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़, जिला महामंत्री देवेंद्र गायकवाड़ अनिल कुमरे एवं प्रशिक्षण शिविर के जिला संयोजक संतोष जैन सहसंयोजक देवेंद्र गायकवाड देवदास राउत राजेंद्र भक्तते ने मंडलों में होने वाले आयोजित प्रशिक्षणअभियान की जानकारी देते हुए बताया
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियांन के अंतर्गत अभी तक चार मंडलों के प्रशिक्षण अभियान संम्पन्न हुए जिसमें पांढुर्णा नगर मंडल सिवनी नगर मंडल तथा सौसर विधानसभा से लोधीखेड़ा मंडल एवं रामाकोना मंडल का प्रशिक्षण अभियान संपन्न हुआ बाकी मंडलों के भी प्रशिक्षण अभियान बारी बारी से संपन्न हो रहे हैं जिसमें भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के संबंध में पदाधिकारी जानकारी देकर की किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं भारतीय जनता पार्टी की रीती नीतियां विचारधारा को जन जन तक पहुंचाकर कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से अवगत कराने का उद्देश्य लेकर पार्टी को अधिक से अधिक मजबूत करने के लिए संकल्पित एक सशक्त राष्ट्र तथा सशक्त समाज का निर्माण करना है.
प्रशिक्षको में जिला संयोजक संतोष जैन, सहसंयोजक देवदास राऊत, देवेंद्र गायकवाड, राजेंद्र भकते,नानाभाऊ मोहोड़,मोरेश्वर मर्सकोले, रवि फरकसे,नरेंद्र परमार, सुरेश कोठे,विलास घोगे, प्रीतम राऊत,परसराम राने,रूपेश शेरके,होमदेव वांजरकर,श्रीमती सुनंदाताई डोंगरे एड वैशालीताई महाले,उषा भमोरे, मायाताई राऊत आदि प्रशिक्षण को द्वारा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला ली गईl
भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा 12 मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग की आवश्यक तैयारी को पूर्ण कर लिया गया है। पार्टी स्तर पर विषय के वक्तावो को भी निर्धारित किए गए हैं जो विभिन्न मंडलों में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
प्रशिक्षण वर्ग सभी कार्यकर्ताओं को वर्ग में पहुंचने के लिए आवश्यक निर्देशित कर दिये गये है। पार्टी के जिला पदाधिकारी ने प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचने वाले अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी से कहा की समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अपना पंजीयन कराकर प्रशिक्षण में भाग ले।