मौके पर हुआ हिमंतो बाई की समस्या का समाधान

31

 

 

मण्डला 30 जनवरी 2024

प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ग के लोगों की समस्या के निराकरण के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 30 जनवरी को सम्पन्न हुई जनसुनवाई में हिमंतो बाई की पात्रता पर्ची संबंधी समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रमपुरी निवासी हिमन्तो बाई मरावी ने कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना को आवेदन देते हुए अपने वर्तमान निवास ग्राम रमपुरी विकासखंड नैनपुर से पात्रता पर्ची जारी करने की मांग की। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा प्रकरण की जांच की गई जिसमें पाया गया कि आवेदिका हिमन्तो बाई मरावी को पात्रता पर्ची ग्राम पंचायत बढ़ार विकासखण्ड मण्डला में जारी है। वर्तमान में हिमन्तो बाई ग्राम रमपुरी विकासखंड नैनपुर में निवासरत है तथा वह ग्राम रमपुरी से राशन प्राप्त करना चाह रही है। खाद्य विभाग द्वारा आवेदिका हिमन्तो बाई मरावी की पात्रता पर्ची को राशन मित्र पोर्टल से उचित मूल्य दुकान रमपुरी में हस्तांतरित करने की कार्यवाही की गई है। हिमन्तों बाई ने समस्या के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.