सांसद श्री कुलस्ते ने जिला प्रशासन को 16 श्रीमद्भगवत गीता भेंट की

24

 

मंडला 10 दिसंबर 2024

गीता जयंती के उपलक्ष्य में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने जिला प्रशासन को 16 श्रीमद्भगवत गीता भेंट की। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा सहित संबंधित उपस्थित थे। गीता महोत्सव के अन्तर्गत आज जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर विविध आयोजन किये गए हैं। हिंदी पंचाग के मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की एकादशी को यह महोत्सव मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि कुरुक्षेत्र के युद्ध के मैदान में श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को इसी तिथि पर गीता का उपदेश दिया गया था।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.

09:17