खेत से लेकर घरों के अंदर भी पानी ही पानी व्यापारियों का लाखों का सामान हुआ खराब

रेवांचल टाईम्स- मंडला जिले में इन दिनों लगातार बारिश ने किसानो की माथे में लकीरे बना दी है और इतनी बारिश हो चुकी है की नदी नाले फुल चल रहे है और गांव के साथ साथ नगर के भी बुरे हालात नजर आ रहें निचले स्थानों में बसे लोगो का जीना दूभर हो चुका है!
वही जानकारी के अनुसार बिछिया नगर परिषद में भारी बारिश के चलते हुए रोड से जाता हुआ पानी नालियों में ओवरफ्लो होकर दुकानों में घुस रहा है बिछिया हाईवे तक का बुरा हाल है रोड किनारे किनारे जो नालियां बनी हुई है उसका पानी दुकानों के अंदर जाने से व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है इससे उनका लाखों का गलला, किरना, मशीन सब अस्त व्यस्त खराब हो चुकी है, आखिर इसकी भरपाई कौन करेगा यह सब मुसीबत तो व्यापारियों को ही झेलना पड़ रहा है आए दिन बारिश हो रही है जिस व्यापारी लोगों की चेन की नींद तक खो गई है, बिछिया की वार्ड क्रमांक 2 मुक्ति मार्ग रोड उत्कृष्ट स्कूल के छात्र और वहां के स्थानीय लोगों को तेज बारिश के चलते हुए आए दिन नाले का सामना करना पड़ता है अभी कुछ दिन पहले की घटना वार्ड क्रमांक 2 का एक व्यक्ति इस नाले को पार करते हुए बह गया था जिससे उसे व्यक्ति को अपनी जान गवना पड़ा, इसी तरह तेज बारिश चलती रही तो लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाएगा इसमें यह देखा जाए कि हमारे शासन प्रशासन नगर प्रशासनिक लोगों की क्या तैयारी चल रही हैं बरसात आने के पहले यह सब तैयारी अधूरी रह जाती हैं और देखा जाए बिछिया के ऐनीकट हाईवे पुल में गहरे गहरे गड्ढे हो जाने से पानी का भराव जमा हो जाता है जिस कारण से गड्ढे तक समझ में नहीं आते, और दुर्घटना का अंदाजा बना रहता है दुर्घटना का इंतजार करते रहते हैं आखिर जवाबदार कौन? अगर किसी की जान चली जाए तो जवाबदार कौन? अगर किसी व्यापारी का माल खराब हो जाए तो जवाबदार कौन? इन सब की जवाबदारी बरसात आने के पहले नगरी निकाय प्रशासनिक कर्मचारी को ध्यान में रखते हुए रोड नाली नाले को सुरक्षित करवाना चाहिए जिससे लोगों का जनजीवन सुरक्षित रहे जनहित में जारी।