अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम का आयोजित किया गया
रेवांचल टाइम्स मंडला महिला दिवस के अवसर पर ग्राम – करवाही टीम – बिछिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में ग्राम- करवाही, उमरधी मानिकपुर ग्राम की दीदियों के साथ कार्यक्रम की शुरूआत में दीप प्रज्वलित कर हमारे बीच उपस्थित सरपंच ,एवं ग्राम संगठन आजीविका परियोजना अध्यक्ष दीदी। हमारे बीच उपस्थित मंचासीन अतिथियो का पुष्पगुच्छ द्वारा सम्मानित किया गया। एवं ग्राम की सभी दीदियों को तिलक वंदन से स्वागत किया गया। इसके पश्चात आशा संस्था के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ग्राम की दीदियों को (तेजी से प्रगति करने की अपील) के साथ महिला नारी की सक्ती, महिलाओं को समानता का अधिकार,लैगिक समानता महिला,पुरूष को समान अधिकार, महिला सशक्तिकरण , आत्मनिर्भरता,एवं यह दिवस मनाने की आवश्यकता, इसकी शुरुआत कहा से हुई इत्यादि कार्यक्रम में बड़े उत्साह के साथ दीदीयों ने अपनी भागीदारी निभाई एवं पूरे ग्राम स्लोगन (नारे)के माध्यम से जनजागरूकता का भी आयोजन किया गया। एवं ग्राम की दीदियों के द्वारा भी अपने अपने विचार वयक्त किये गए। सरपंच के द्वारा भी अंतरराष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाये दी एवं समूह में छोटे छोटे लघु व्वसाय करने ,आपसी लेनदेन खेती को व्यसाविक रूप से करने हेतु सुझाव दिए गए। एवं आशा संस्था और ग्राम पंचायत गांव का विकास हेतु हरसंभव मदद करने की बात कही। टीम लीडर विकास पुनषिया ने आशा संस्था के द्वारा चलाए जा रखे प्रोजेक्ट की जानकारी दी गई कार्यक्रम को सफल बनाने में आशा संस्था मंडला के स्टाफ नीरज रघुवंशी अक्षय त्रिपाठी,आकाश मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा l
