थाना बीजाडांडी पुलिस ने किया 07 साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार

127

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला बीजाडांडी मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस निवास के मार्गदर्शन में निरी. पुष्प करण मुवेल थाना प्रभारी बीजाडांडी द्वारा आज दिनांक 17/03/2025 को टीम गठित कर 07 साल पुराने प्रकरण क्रमांक 524/2018, अपराध क्रमांक 96/2018 धारा 279, 337, 338 भादवि 181, 184, 196, 3 मो. व्ही.एक्ट के मामले के स्थाई गिरफ्तारी वारंटी अनूप गौठरिया पिता यशवंत गौठरिया उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम चरगांव माल थाना बीजाडांडी की तलाश पता साजी दौरान स्थाई गिरफ्तारी वारंटी आरोपी अनूप गौठरिया को ग्राम चरगांव में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय निवास मे पेश किया गया है। जिसमें उनि पंकज विश्वकर्मा, सउनि छविलाल सूर्यवंशी, प्र.आर. 374 चैनसिंह कुलस्ते, प्र.आर.64 रवीन्द्र मरावी, आर.628 नीरज बाकले, आर.577 जवाहर विश्वकर्मा, आर. 11 संदीप मेवाडा, म.आर.334 सौदामिनी लोधी, म.आर. 633 सुनीता तेकाम, चा. आर. 208 विजय छिरा की विशेष भूमिका रही

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.

02:33