वर्षों से पदस्थ राजस्व निरीक्षकों की भी सर्किल बदलने की जरूरत कई वर्षों से जमे आर आई शासकीय कार्यों में नहीं दे रहे ध्यान
रेवांचल टाईम्स – सिवनी जिला कार्यालय से पिछले दिनों डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की पदस्थापना की गई है। जबकि सर्किलों में राजस्व निरीक्षक पिछले कई वर्षों से पदस्थ हैं और उनकी बदली नहीं की गई है। लगातार कई वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थापना से अधिकारी हो या कर्मचारी अपने कार्यों में शिथिलता ला देते हैं। जिस कारण सरकार की योजनाएं और प्रशासन के कार्यों में लगातार गिरावट नजर आती है। जिले की कलेक्टर संस्कृति जैन जी के द्वारा डिप्टी कलेक्टर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के जिले में ही स्थानांतरण कर नई पद स्थापना कर दी गई है। ताकि शासन की योजनाओं का और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आ सके। परंतु अभी भी शासकीय कार्यों में संतोष जनक कार्य हो नहीं पा रहे हैं। प्रशासनिक कार्यों को देखते हुए और संतोषजनक कार्यों को मूर्त रूप देने के लिए राजस्व निरीक्षकों के भी स्थानांतरण बहुत जरूरी हो गए हैं क्योंकि जिले की सर्किलों में पिछले कई वर्षों से राजस्व निरीक्षक एक ही स्थान पर पदस्थ है जिस कारण वह अपने शासकीय दायित्व कार्यों को संतोषजनक रूप से निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। जिला प्रशासन को गंभीरता दिखानी चाहिए और वर्षों से जमे राजस्व निरीक्षकों को अलग सर्किलों में पदस्थ किए जाने की आवश्यकता है।
