सबसे अधिक ऊंचाई व अधिक लागत से निर्मित मुख्य द्वार में स्थापित तिरंगा से महीनों से गायब तिरंगा..
रेवांचल टाईम्स – मंडला नैनपुर के हाल बेहाल डंडे से गायब झंडा नगर पालिका नैनपुर के द्वारा नगर में बड़ी ही जोर शोर के साथ तिरंगा लगाया गया। सर्वप्रथम इस झंडे को फहराने के लिए माननीय मंत्री संपत्तिया जी को विशेष मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया। नगर में स्थापित होने वाला सबसे ऊंचा तिरंगा है। जिसकी ऊंचाई लगभग सौ मीटर बताई गई है । साथ ही सबसे महंगा लगने वाला यह तिरंगा जिसकी कीमत लगभग 8 लाख बताई गई है।लेकिन कुछ ही दिनों में असलियत सामने नजर आई सिर्फ स्तंभ ही शेष रह गया है झंडा डंडे से गायब है जिसमें नगर पालिका मौन बैठी है झंडा न लगाए जाने का कारण गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऊंचाई अधिक होने के कारण असुविधाएं से बचने के लिए समय काटा जा रहा है। अधिक ऊंचाई और बड़ा तिरंगा होने की वजह से यह एक नगर के लिए आकर्षण बना हुआ था आते जाते लोगों की नजर में आता था जिससे नगर की एक अच्छी साफ छवि प्रतीत होती है नगर के मुख्य द्वार पर लगे होने के कारण बाहर से आए राहगीर की नजर भी इस तिरंगे का मन मोह लेती थी। नगर के लिए यह दुर्भाग्य की बात है जहां नगर में सौंदर्यकरण के लिए जहां लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं वही नगर का सौंदर्यकरण जीरो है।
इनका कहना है।
लगभग 100 फीट की ऊंचाई और 8 लाख से निर्मित तिरंगा में झंडा गायब है। बगैर तिरंगे के यह स्तंभ खाली पड़ा है नगर के लिए एक आकर्षण का केंद्र था किंतु नगर पालिका की लापरवाही के चलते महीनों बाद भी आज तक झंडा नहीं लगाया गया है ।
मोहित झरिया
वार्ड न 13 पार्षद नैनपुर मंडला
