ठाकुर जितेंद्र बने अध्यक्ष लखनादौन तहसील पटवारी अध्यक्ष चुनाव सम्पन्न

रेवाँचल टाईम्स – सिवनी/लखनादौन – लखनादौन तहसील पटवारी अध्यक्ष पद निर्वाचन हेतु पटवारी उम्मीदवारों में साहबलाल डेहरिया और जितेन्द्र ठाकुर ने नामांकन पत्र दाखिल कर अपनी अपनी उम्मीदवारी पेस की जहां लखनादौन तहसील के 82 पटवारियों में से 77 पटवारियों ने अपने मत का मतदान किया जहां साहबलाल डेहरिया को 32 मत प्राप्त हुए तो वही जितेन्द्र ठाकुर को 45 मत प्राप्त होकर विजय घोषित किया गया। लखनादौन पटवारीयो के बीच निर्वाचन में जितेंद्र ठाकुर को लखनादौन तहसील अध्यक्ष का प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार श्रीमती पूजा राय जी द्वारा देकर शुभकामनाएं बधाई दी गई। साथ ही लखनादौन तहसील के पटवारियों ने पटवारी जितेंद्र ठाकुर को जीत की‌ शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित किए आनंद कुडोपा, महेश ककोडिया, प्रिंस साहू, विजेंद्र श्रीवास्तव, मुकेश कुड़ापे, बसंत, ज्ञानेंद्र जादौन, सुदर्शन अवस्थी, जिनेंद्र सोलंकी, अंकुश शिवहरे,मीना सोनी,मेघा सोनी,श्रुति बघेल, पारुल जैन,सुनील बैरागी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.