पूर्णिमा रजक ने झारखंड भी किया फतह

19

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला, राष्ट्रीय वूशु खिलाड़ी पूर्णिमा रजक मंडला मप्रखेलो इंडिया में पूर्णिमा ने जीता कांस्य पदक
खेलो इंडिया वूमेन सीनियर नेशनल वूशु लीग

जिला वूशु संघ की सचिव माया रजक द्वारा दी जानकारी के अनुसार दिनांक 24 फरवरी से 27 फरवरी 2024 तक ठाकुर विश्वनाथ सहदेव इंडोर स्टेडियम, मैगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होटवार रांची, झारखण्ड में खेलो इंडिया वूमेन सीनियर नेशनल वूशु लीग का आयोजन किया गया जिसमें मध्यप्रदेश के 5 वूशु खिलाड़ीयो ने भाग लिया
खेलों इंडिया वेस्ट जोन जो की गोवा में आयोजित की गई थी इस प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ी ही खेलो इंडिया सीनियर नेशनल में भाग लिए

मध्य प्रदेश वूशु दल में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी शामिल हैं जिसमें मंडला जिले की खिलाड़ी पूर्णिमा रजक ने हिस्सा लिया ओर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया
प्रतियोगिता के समापन मे अतिथि के द्वारा मेडल पहनाया गया एवं 10,000 रूपये का चेक दिया गया
वही मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर रहा
दूसरे स्थान पर राजस्थान
प्रथम स्थान पर मणिपुर रहा

मध्य प्रदेश वूशु संघ सचिव विश्वामित्र अवॉर्डी सारिका गुप्ता मध्य प्रदेश वूशु दल की मुख्य प्रशिक्षक है।
सभी खेल प्रेमियों ने पूर्णिमा को शुभकामनाएं दी

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.