नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास में आधा सैंकड़ा से अधिक बालिकाएं बीमार, वार्डन पर लापरवाही के आरोप
रेवांचल टाईम्स – मंडला बालिका आवासीय विद्यालय निवास में इलाज के आभाव में बालिका की मृत्यु होने के बाद प्रशासन के द्वारा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया। यहां निवास के ही गडरा नेता जी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास में करीब आधा सैंकड़ा से अधिक बालिकाएं सर्दी खासी और बुखार से पीडि़त हो गए। स्वास्थ्य परीक्षण नहीं होने के चलते पूरा छात्रावास खाली हो गया। बालिकाएं छात्रावास को छोड़ कर घर चली गई है। पालको व ग्रामीणो ने छात्रावास की वार्डन पर लापरवाही के आरोप लगाए है। जिला कलेक्टर से वार्डन पर कार्रवाई की मांग की गई है।
बताया गया है कि आदिवासी बालिकाओ के लिए आवासीय शिक्षा व्यवस्था मंडला में चौपट हो गई। यहां अध्ययनरत बालिकाओ को समुचित सुविधाएं नहीं मिल रही है। पोषकतायुक्त भोजन नहीं दिया जा रहा है। गुणवत्तायुक्त शिक्षा के अलावा अकादमिक संसाधन नही मिल रहे है। इसके कारण आवासीय शिक्षा प्राप्त करने वाली बालिकाओ को कई तरह की मानसिक व शारीरिक समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। आवासीय छात्रावास का क्रियान्यवन समग्र शिक्षा अभियान से किया जा रहा है। यहां पदस्थ डीपीसी और गडरा वार्डन की लापरवाही के चलते छात्रावासो की सुविधाओ में कटौती हो रही है। मनमानी से छात्रावास का संचालन किया जा रहा है। छात्रावास की बालिकाओ के स्वास्थ्य बिगडऩे पर वार्डन से शिकायत भी की गई लेकिन वार्डन के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस वजह से एक के बाद छात्रावास की पचास से अधिक बालिकाएं बीमार होती गई। पिछले एक सप्ताह से बीमारी का प्रकोप बढ़ गया इनका उपचार तक नहीं कराया गया। इससे परेशान होकर बालिकाओं के परिजन अपने घर ले गए है। इससे पूरा छात्रावास खाली हो गया है। छात्रावास में ही वार्डन के द्वारा बालिकाओ पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।
वार्डन पर गंभीर आरोप
पालको ने आरोप लगाया है कि गडऱा नेताजी सुभाष चन्द्रबोस आवासी छात्रावास में कक्षा एक से आठवी के करीब एक सैंकड़ा से अधिक बालिकाएं है। यहां सुलोचना यादव माध्यमिक शाला में शिक्षक है। जिसे डीपीसी के द्वारा छात्रावास का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया। वार्डन के द्वारा स्कूल में शिक्षण कार्य नहीं कराया जाता है। स्कूल में बच्चो पर नजर रहने पर वे बीमार नहीं होती । छात्रावास में बच्चो को पोषकतायुक्त भोजन भी नहीं दिया जाता। यहां तक अन्य संसाधन भी मुहैया नहीं कराये जाते। वार्डन की लापरवाही से बच्चे बीमार हो गए।
वही स्वास्थ्य टीम सरपंच ने दी सूचना
बताया गया है कि गडरा सरपंच सोनवती कुम्भरे व धरम सिंह ने बताया है कि को छात्रावास के बच्चो बीमार होने की जानकारी मिली। इसके बाद बीएमओ निवास व स्वास्थ्य टीम पत्र लिखकर सूचना दी गई लेकिन अभी तक जांच परीक्षण नहीं किया गया। बताया गया है कि गत दिवस ही पालक बच्चो को अपने साथ बीमारी की हालत में ही घर ले गए। यहां अभी चालीस बच्चे ही छात्रावास मेंं है। कुछ बच्चो के लौटने की जानकारी है। अब बुधवार के दिन जांच परीक्षण के कैम्प लगाने की बात कही जा रही है।
छात्रावास की बालिकाओ बीमार होने जानकारी मिलने पर मौजूद बालिकाओ का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इनमें अधिक संख्या में बालिकाएं पालको के साथ घर चली गई। लौट कर आने पर जांच कराकर समुचित उपचार कराया जाएगा।
सुनील दुबे बीईओ/ बीआरसी निवास