कार्यालयीन समय पर दुकान का संचालन करते दिखे, दो पंचायतों के सचिव

 

जनसुनवाई में भी नहीं पहुंचे

रेवाँचल टाईम्स – बजाग के शासकीय सेवकों को समय पर कार्यालय पर उपस्थित होने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने संबंधी जिला प्रशासन के स्पष्ट निर्देशों के बाद भी कुछ शासकीय कर्मचारी अपने कार्यों के प्रति सजग नहीं है जबकि जिले के कलेक्टर ने सभी शासकीय कर्मचारी अधिकारीयो को कार्यालयीन समय पर में सुबह 10.30 बजे अनिवार्य रुप से उपस्थित होने निर्देशित किया है इसके वावजूद कतिपय शासकीय सेवकों की अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही पूर्ण रवैया कई सवालों को जन्म देता है ऐसा ही मामला सामने आया है जहां दो ग्राम पंचायतों के प्रभार वाले एक पंचायत सचिव को अपने कर्तव्यों का ख्याल ही नहीं है नियमों से बेपरवाह सचिव आमजन को सेवा प्रदान करने की बजाय दुकानदारी चलाते नजर आ रहे है जनपंद की दो ग्राम पंचायतो के प्रभार वाले बरसोद और सर्वाही में पदस्थ सचिव मंगलवार को ड्यूटी टाईम में ग्राम दुल्लोपुर में स्वयं की किराना दुकान चलाते दिखाई दिए।इस संबंध में जानकारी लेने पर सचिव ने बताया कि उन्होंने छुट्टी ली हुई है और अवकाश हेतु उनके द्वारा जनपंद मुख्यालय की आवक जावक साखा में आवेदन दिया गया है लेकिन जनपद कार्यालय से जानकारी जुटाने पर पाया गया कि सचिव द्वारा छुट्टी के लिए कोई भी आवेदन नहीं दिया गया है महत्त्व पूर्ण यह है कि मंगलवार को सभी ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई का आयोजन होता है। ऐसे समय पर सचिव का ग्राम पंचायत से नदारत रहना उनकी लापरवाही पूर्ण कार्यशैली दर्शाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.