शासकीय हाई स्कूल विजयपुर में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रेवांचल टाइम्स बीजाडांडी मंडला विजयपुर शासकीय हाई स्कूल विजयपुर में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस बड़े उत्साह और सांस्कृतिक माहौल के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में आकर्षक प्रकाश व्यवस्था एवं छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई मनोहर रंगोलियों से हुई, जिससे पूरा वातावरण उल्लासपूर्ण हो उठा।विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश के इतिहास, संस्कृति, परंपरा एवं राज्य निर्माण में नागरिकों की भूमिका से अवगत कराना था।कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश विषयक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राज्य से संबंधित इतिहास, भूगोल, जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक संसाधन एवं गौरवशाली धरोहरों पर आधारित प्रश्नों का उत्तर दिया।इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा मध्यप्रदेश गान पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। वहीं छात्र चौहान सिंह की विशेष प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसे सभी ने सराहनीय माना।कार्यक्रम के समापन में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य कोमल सिंह चक्रवर्ती द्वारा विद्यालय परिसर में अशोक का पौधा रोपित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण के महत्व और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि मध्यप्रदेश न सिर्फ भौगोलिक रूप से विशाल है, बल्कि यह संस्कृति, कला, परंपरा और विविधता का अद्भुत संगम है। हमें अपने राज्य की पहचान और गौरव को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना चाहिए।कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएँ एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.