जिले में कराटे खेल को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित की गई निशुल्क कराटे प्रतियोगिता

50

दैनिक रेवांचल टाइम्स – हरदा। नेहरू स्टेडियम हरदा में इंटर डोजो कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हरदा नेहरू स्टेडियम में कराटे प्रशिक्षिका शालिनी चौहान ने बताया कि नेहरु स्टेडियम हरदा में पिछले दो वर्षो से बालक – बालिकाओं को निशुल्क आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी के अंतर्गत हरदा कराटे क्लास द्वारा प्रथम इंटर डोजों कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे हरदा जिला के ग्राम पानतलाई टिमरनी, छिदगांव तमोली, बहरागांव, पांडरमाटी, झाड़बिड़ा,सिराली,खिरकिया , रन्हाई, कनारदा वही नर्मदापुरम से सोहागपुर और सिवनी के खिलाडियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 91 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में विजेता खिलाड़ी – 20 किलो वर्ग भार में भूमि राजपूत स्वर्ण पदक, निशी गौर रजत पदक – 25 किलो वर्ग भार में मोहिनी मल्हारे स्वर्ण पदक, मीत राजपूत रजत पदक, -30 किलो वर्ग भार में योगेश्वरी झिंझोरे स्वर्ण पदक, वैष्णवी ढोके रजत पदक – 35 किलो वर्ग भार में , विपांक्षी बिल्लौर स्वर्ण राखी रजत पदक,- 40 वर्ग किलो भार में स्वाति स्वर्ण पदक, अंजली रजत पदक – 45 किलो में रजनी स्वर्ण पदक , शिवानी रजत पदक – 50 किलो वर्ग भार में पूनम पाली स्वर्ण पदक,सुनीता मीणा रजत पदक वही बालक वर्ग में विजेता खिलाड़ी – 20 किलो वर्ग भार में कुलदीप मल्हारे स्वर्ण पदक, अनंत घरडे रजत पदक,- 25 किलो वर्ग भार अक्षत उमरिया स्वर्ण पदक, आशीष खरका रजत पदक,- 30 किलो वर्ग भार में गणेश काजवे स्वर्ण पदक ,- 35 किलो वर्ग भार में अनिकेत कुशवाह स्वर्ण पदक, यथार्थ गन्नौरे रजत पदक ,- 40 किलो वर्ग भार में आयुष कुर्मी स्वर्ण पदक ,आदर्श मल्हारे रजत पदक – 45 किलो वर्ग भार में कान्हा कुशवाह स्वर्ण पदक,- 50 किलो वर्ग भार में मयंक यादव स्वर्ण पदक , लक्की राठौर रजत पदक,- 55 किलो वर्ग भार में लक्की मल्हारे स्वर्ण पदक , आर्यन रजत पदक अर्जित कर अपने परिवार और ग्राम का नाम रोशन किया । प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शिहान रितेश तिवारी, सचिव तिनका सामाजिक संस्था की मना मंडलेकर,अनीश कहार मोना खरे ,अनिल मल्हारे उपस्थिति रहे वही रेफरी के रूप में अनुपम सांगुल्ले, करण रामटेक, नंदनी चौहान , जिज्ञासा ओनकर, शालिनी चौहान,राधिका गौर , रोहित चौहान उपस्थिति रहे और प्रतियोगिता को सफल बनाया।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.