घुघरी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नए भवन का भव्य उद्घाटन, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियो ने किया शुभारंभ

रेवांचल टाइम्स मंडला – घुघरी स्थानीय बैंकिंग सुविधाओं को विस्तार देते हुए आज 29 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के नवनिर्मित भवन का भव्य उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ। बैंक के इस नए और सर्वसुविधायुक्त भवन के अस्तित्व में आने से क्षेत्र के किसानों और आम नागरिकों को पहले से बेहतर और आधुनिक बैंकिंग सेवाएं मिल सकेंगी।
धार्मिक विधि-विधान से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा शिलान्यास पूजन और मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर विधिवत रूप से भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नए भवन के बनने से बैंक के कामकाज में सुगमता आएगी और उपभोक्ताओं को बैठने व लेन-देन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा।
कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
* जनप्रतिनिधि: विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, जिला पंचायत सदस्य गीता मरावी, पूर्व जिला महामंत्री नीरज मरकाम।
* संगठन व स्थानीय नेता: मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र धुर्वे, राजकुमार चौकसे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुशराम, उपसरपंच घुघरी दुर्गेश चौकसे, नेतराम साहू और रामकली प्रजापति देवसिंह सैयाम और नवाजी मरकाम।
प्रशासनिक व बैंक अधिकारी: एसडीएम एच.सी. घोरमारे, तहसीलदार सी.के. बट्टे, जिला सहकारी बैंक के महा प्रबंधक एन. के.कोरी, प्रबंधक लेखा ज्योति हुमने, प्रबंधक प्रशासन साक्षी पन्द्राम,फील्ड कक्ष प्रभारी, अतुल दुबे, शाखा प्रबंधक घुघरी बी.एल. सिंधिया, समिति प्रबंधक हरीश मिश्रा, नियल दहबरा एवं बैंक एवं समितियों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे
आमजन को मिलेगी बड़ी सुविधा
बैंक प्रबंधन ने बताया कि जिला सहकारी बैंक किसानों की रीढ़ है। घुघरी में नए भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। अब आधुनिक सुविधाओं से लैस इस भवन के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक और भी तेजी से पहुँचाया जा सकेगा।
कार्यक्रम के अंत में बैंक कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को इस नई उपलब्धि की बधाई दी।जिला पंचायत अध्यक्ष ने बैंक को डिपोजिट देने के लिए आश्वाशन दिया और अपनी उद्बोधन में दिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.