कुलसचिव के खिलाफ उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन…
रेवांचल टाईम्स – रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार के विश्वविद्यालय आगमन पर विश्वविद्यालय में आवास मरम्मत समस्या, भवन मरम्मत घोटाले, समयमान वेतनमान की अंतर राशि का भुगतान, वित्त नियंत्रक और सहायक कुलसचिव द्वारा शासकीय वाहनों का किये जा रहे दुरूपयोग तथा विश्वविद्यालय में व्याप्त प्रशासनिक अराजकता को लेकर कुलसचिव दीपेश मिश्रा को विरूद्ध ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह पटेल, महासचिव राजेन्द्र शुक्ला, उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुशवाहा, प्रेम पुरोहित, संयुक्त सचिव रजनीश पाण्डेय, बीरेन्द्र तिवारी, राम सिंह के साथ अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। वीरेन्द्र सिंह पटेल और राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि कर्मचारी संघ विगत 6 माह से कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग कर रहा है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई है। शीघ्र की कार्यवाही नहीं की गई तो कर्मचारी कार्य के बहिष्कार हेतु बाध्य होंगें।
(वीरेन्द्र सिंह पटेल) (राजेन्द्र शुक्ल)
अध्यक्ष महासचिव
