85 गौवंश व कुंटल भर गौ मांस के साथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

11 घरों में चला बुलडोजर रात के अंधेरे में 10 अपराधी फरार

83

 

रेवांचल टाइम्स मंडला नैनपुर मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेजा के नेतृत्व में नैनपुर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही लगभग 85 गोवंश सैकड़ो कुंटल गौ माश के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया। ग्राम भेंसवाही मैं नैनपुर पुलिस ने 8बजे रात को बड़ी छापा मार कार्यवाही की है जिसमें 85 से ज्यादा गौवंश को जप्त कर उन्हे नैनपुर गौशाला मे भेजा गया। जिसमें लगभग 100 किलो से भी ज्यादा गौमांस भी पकड़ाया है। इस बड़ी कार्यवाही में आरोपियों के 11 मकान जो सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए थे ।उन्हें भी पूरी तरह से बुलडोजर के माध्यम से नेश्तनाबूत कर दिया गया है। पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस छापामार कार्यवाही में नैनपुर के पुलिस के लगभग 50 जवान मौके पर मौजूद थे। वहीं छापा के बाद जब पुलिसबल कम पड़ने लगा तो मंडला एसपी से और पुलिस बल की उपलब्धता कराई गई। पूरा भैंसवाही ग्राम छावनी में तब्दील हो गया है। समाचार लिखे जाने तक भैंसवाही ग्राम में पुलिस की कार्यवाही जारी है। जानकारी के अनुसार भैंसवाही में इस काम में लगे लोग पुलिस का छापा पड़ते ही फरार हो गए। यहां सालों से गोवंश की हत्या कर गौमांस नैनपुर ही नहीं नैनपुर से लगे हुए जिलों मंडला सिवनी जबलपुर में बेचा जाता रहा है। साथ ही इस ग्राम से गौ तस्करी भी लगातार लंबे समय से की जाती रही है। इसके पहले भी कई बार इस ग्राम में पुलिस के छापे पड़े हैं। लेकिन उसके बाद वही क्रम लगातार चालू रहा है। यह वही गांव है जहां पर एक पुलिस जवान भी शहीद हो चुकी है। इस ग्राम से ट्रैक में भर कर गाय बेल औऱ भैंस नागपुर भेजी जाती रही है। यह व्यापार यहां बरसों से लगातार चल रहा है। इस कार्यवाही में पुलीस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह भैंस वाही ग्राम लंबे समय से विवादित रहा है। जो आदतन अपराधी की शरण स्थली भी बना हुआ है। नैनपुर मंडला पुलिस की संयुक्त छापामार कार्रवाई में मंडला एसपी, डीएसपी, नैनपुर एसडीओपी, थाना प्रभारी नैनपुर एसडीएम तहसीलदार और बड़ी मात्रा में पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पूरे मंडला जिले में इस छापा मार कार्यवाही की व्यापक चर्चा है।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.