जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में….
भावपूर्ण श्रद्धांजली
रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के विकास खण्ड नारायण गंज में आज भाजपा मण्डल नारायणगंज में विगत दिनों में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में आज निर्मल छाया मैरिज गार्डन के सामने सभा आयोजित कर आक्रोश केंडिल मार्च रैली निकाली गई जिसमें उपस्थित होकर शहीदहुए भारत मां के बेटों को श्रद्धांजलि अर्पित कर घायलों के शीर्घ स्वस्थ होने की कामना की । दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। केंडिल मार्च की रैली में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर भाजपा मंडल महामंत्री मृदु किशोर साहू जनपद अध्यक्ष आशाराम भारतीया मंडल उपाध्यक्ष सुंदर सोनी पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष सोनी ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गया चक्रवर्ती मंडल मंत्री अनिल मांझी नरेश सोनी युवा मोर्चा महामंत्री सोनू मांझी उपाध्यक्ष अभय साहू पवन उइके शिवम चक्रवर्ती दुर्गेश सोनी निशांत अग्रवाल सतीश परते नितिन साहू विवेक साहू मोर्चा पदाधिकारी जनप्रतिनिधी युवा वर्ग नगरवासी उपस्थित थे।
