कलेक्टर ने किया कलादीर्घा हस्त शिल्प केन्द्र खटिया का निरीक्षण

11

 

 

मंडला 21 सितंबर 2024

जिला पंचायत मंडला के आरण्यक एम्पोरियम कलादीर्घा हस्त शिल्प केन्द्र खटिया का कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर 2024 से पर्यटकों के लिए कान्हा गेट खोला जाएगा इससे पूर्व केन्द्र की साफ सफाई कराते हुए रंगाई पुताई कराएं। कलेक्टर ने कहा कि पर्यटकों की दृष्टि से हस्तशिल्प सहित अन्य सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, परियोजना अधिकारी कपिल नामदेव, सुधीर कांसकार सहित संबंधित उपस्थित थे।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.